फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 2022: अखिलेश-जयंत की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कल, सपा जिलाध्यक्ष ने जारी की सूचना, यहां रहेगा पूरा कार्यक्रम

Thu, 27 Jan 2022 07:46 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

समाजवादी पार्टी और रालोद चुनाव में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती है। अखिलेश यादव और चौधरी जयंत पूरी मेहनत के साथ लगे हुए हैं। अखिलेश और जयंत कल यानी शुक्रवार को मेरठ में संयुक्त प्रेस-कॉन्फ्रेंस करेंगे।
विज्ञापन
जयंत चौधरी व अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी चुनाव की तैयारियों में जुटे नेता आनन-फानन अपने कार्यक्रम कर रहे हैं। जहां सीएम योगी आदित्यनाथ का शुक्रवार को हस्तिनापुर में दौरा तय किया गया तो वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद के मुखिया चौधरी जयंत सिंह मेरठ में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP Election 2022: निशाने पर अखिलेश, सीएम योगी बोले- गुंडागर्दी और माफियागर्दी से त्रस्त यूपी आज खुले में ले रहा सांस

समाजवादी पार्टी के मेरठ जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने गुरुवार शाम को अपने लेटर पैड पर सूचना जारी की है। उन्होंने बताया गया कि अखिलेश यादव और चौधरी जयंत सिंह शुक्रवार को दोपहर 3.30 बजे होटल गॉडविन में संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। वहीं सपा कार्यकर्ता और नेता तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP Chunav 2022: सहारनपुर में घर-घर वोट मांगेंगे अमित शाह, माता शाकुंभरी देवी के पहली बार करेंगे दर्शन

विज्ञापन

शनिवार को आएंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

चुनावी समर में प्रत्याशियों के जोश को बढ़ाने और पार्टी के प्रदर्शन को बेहतर करने के लिए स्टार प्रचारक मैदान में उतर गए हैं। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के स्टार प्रचारक भूपेश बघेल 29 जनवरी को मेरठ पहुंचेंगे।

वह आगरा, फतेहपुर सीकरी में जनता के बीच प्रचार करते हुए शनिवार रात करीब नौ बजे मेरठ पहुंचेंगे। यहां उनका गॉडविन होटल में रात्रि में रुकने का कार्यक्रम हैं। हालांकि, अगले दिन 30 जनवरी का कार्यक्रम तय नहीं हुआ है। लेकिन वह हस्तिनापुर प्रत्याशी अर्चना गौतम के लिए प्रचार करेंगे। अर्चना गौतम ने उन्हीं के हाथों से कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें