फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मेरठ में एंटी करप्शन टीम ने आरटीओ ऑफिस के वरिष्ठ सहायक को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

Tue, 13 Sep 2022 04:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में आरटीओ ऑफिस के वरिष्ठ सहायक को एंटी करप्शन टीम ने साढ़े सात हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
एंटी करप्शन टीम के साथ आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में एंटी करप्शन टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एंटी करप्शन की टीम ने रिश्वत लेते आरटीओ ऑफिस के वरिष्ठ सहायक को रंगे हाथ पकड़ा है। टीम आरोपी को लेकर थाने पहुंची है जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एंटी करप्शन टीम प्रभारी पूजा तोमर ने बताया ई-रिक्शा के डीलरशिप के मालिक अफजाल की शिकायत पर मंगलवार दोपहर 1:00 बजे आरटीओ ऑफिस में टीम के साथ पहुंचकर वरिष्ठ सहायक मुंशीलाल को 7500 की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: Green Field Corridor: शामली में भाकियू ने कलक्ट्रेट के सामने पानीपत-खटीमा हाईवे किया जाम, उठाईं ये मांगें
विज्ञापन
विज्ञापन


पूजा तोमर ने बताया कि मुंशीलाल ई-रिक्शाओं का पंजीकरण करने के नाम पर रिश्वत ले रहे थे। मुंशीलाल के खिलाफ नौचंदी थाने में एंटी करप्शन टीम के द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है। एंटी करप्शन की टीम अभी मामले मे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें