वहीं, मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने मामले की जानकारी ली और मृतक महिला के शव को कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों ने बताया कि हत्यारोपियों ने महिला के घर में लूट की भी कोशिश की है। घर का सभी सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ है। उधर, इस घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है।