मौके पर पुलिसफोर्स तैनात
- फोटो : अमर उजाला
इस संबंध में बृहस्पतिवार को सीएमओ ने सीएचसी में तैनात डॉक्टरों को अपने ऑफिस बुलाया था। इस मीटिंग में डॉ. चंद्रप्रकाश और चालक रविंद्र नागर भी था। मीटिंग में डॉ. चंद्रप्रकाश ने डॉ. सतीश के पक्ष में बोल दिया। जिस पर चालक मीटिंग में धमकी देता रहा। डॉक्टरों ने आपत्ति जताई तो सीएमओ ने चालक को मीटिंग से बाहर कर दिया। मीटिंग में तो डॉक्टरों में समझौता हो गया। लेकिन बाहर निकलते ही चालक ने डॉ. चंद्रप्रकाश को गोली मार दी।
तीन नामजद, चालक धरा
आरोपी चालक रविंद्र मूल रूप से इंचौली के कस्तला गांव का निवासी है, जो परिवार के साथ सीएमओ कंपाउंड में रहता है। पुलिस ने बताया कि घायल डॉक्टर के परिजनों ने रविंद्र नागर, मनीष शर्मा (अर्दली) और एक अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोप है कि तीनों युवकों ने पहले डॉक्टर से मारपीट की व फिर रविंद्र ने गोली मारी। वहीं, रविंद्र ने कॉल करके बताया कि उसने तो आत्मरक्षा में गोली चलाई थी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/