फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : 25 हजार का इनामी दबोचा, एक तमंचा और कारतूस बरामद

Fri, 16 Feb 2018 05:25 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

सहारनपुर में राजकीय रेलवे पुलिस ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के अंतिम छोर पर आधी रात को संदिग्ध अवस्था में घूम रहे 25 हजार के इनामी शामली के झिंझाना निवासी अमित कश्यप को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया इनामी, अलीगढ़ मुठभेड़ में ढेर हुए रमजानी का साथी बताया जा रहा है। जिस पर लूट एवं डकैती समेत कई मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन


जीआरपी थाना प्रभारी अशोक कुमार सिसौदिया ने बताया कि बुधवार की रात 12.40 बजे किसी ने उन्हें प्लेटफार्म नंबर एक के अंतिम छोर पर अंधेरे में किसी संदिग्ध व्यक्ति के खड़े होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही उन्होंने जीआरपी की टीम के साथ प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़े संदिग्ध युवक की घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपी ने फरार होने का प्रयास किया। लेकिन पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।

अशोक कुमार सिसौदिया ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी मुजफ्फरनगर में 25 हजार का ईनामी शामली के झिंझाना के ग्राम माजरा निवासी अमित कश्यप है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए अमित पर झिंझाना, थानाभवन, पुरकाजी समेत कई थाने में लूट, डकैती, गुंडा एक्ट समेत अनेकों मामलों में लगभग एक दर्जन एफआईआर दर्ज है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अमित ने शामली में 3 नवंबर 2017 की रात को अपने साथियों के साथ मिलकर टेंट व्यापारी के घर पर डकैती डाली थी। इससे पूर्व 15 अक्तूबर 17 को पुरकाजी के शाहनजर के यहां अपने आठ साथियों के साथ डकैती डाली थी। तभी उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

पढ़ें : यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, जांबाज अफसरों ने चार बदमाशों को मारी गोली

विज्ञापन

कोर्ट में सरेंडर की फिराक में था अमित

यूपी पुलिस
जीआरपी द्वारा गिरफ्तार अमित कश्यप अपने साथी रमजानी एवं असलम के एनकाउंटर में मारे जाने एवं गैंग में साथी मारूफ के जेल जाने के बाद अमित सहारनपुर में आकर छिप गया था। यहां से वह मुजफ्फरनगर में कोर्ट में सरेंडर का प्रयास कर रहा था। बृहस्पतिवार को उसे मुजफ्फरनगर में सरेंडर का प्रार्थना पत्र दाखिल करना था।

कहीं एनकाउंटर से बचने के लिए तो नहीं दी गिरफ्तारी
अलीगढ़ में हुई पुलिस मुठभेड़ में मारे गए रमजानी और असलम के साथी रहे 25 हजार के इनामी अमित कश्यप का मात्र एक तमंचा रखने के आरोप में जीआरपी ने चालान किया है। लेकिन जीआरपी की यह कार्रवाई सवालों के घेरे में आ गई है। जीआरपी के सूत्रों के अनुसार अमित कश्यप के सरेंडर के प्रयास की सूचना मुजफ्फरनगर पुलिस को लग गए थी और मुजफ्फरनगर पुलिस ने अमित को पकड़ने के लिए पूरा जाल फैला रखा था। प्रदेश भर में हो रहे एनकाउंटर तथा साथियों के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद अमित को डर था कि कहीं मुजफ्फरनगर अथवा सहारनपुर पुलिस उसका एनकाउंटर न कर डाले। चर्चा है कि जीआरपी से सेटिंग कर अमित मात्र आर्म्स एक्ट में चालान करा जेल चला गया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें