फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी सफलता: अधिकारी की परीक्षा में दबोचा गया मुन्नाभाई, पूछताछ में उगला ये सच, खुलेंगे बड़े राज

Mon, 26 Jun 2023 08:52 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

UP News : मेरठ में ग्राम पंचायत अधिकारी की परीक्षा में एक मुन्नाभाई दबोचा गया। वहीं, पूछताछ में उसने यह सच उगला है। अभी और भी कई बड़े राज खुल सकते हैं।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में ग्राम पंचायत अधिकारी की परीक्षा के दौरान एक मुन्ना भाई पकड़ा गया है। जिले के त्रिशला देवी कनोहर लाल बालिका इंटर कॉलेज में दूसरे के स्थान पर ग्राम पंचायत अधिकारी की परीक्षा दे रहे फर्जी अभ्यर्थी को चेकिंग के दौरान दबोचा गया। जिसकी पहचान पटना की दीवा कॉलोनी निवासी अनुपम के रूप में हुई। 

विज्ञापन


बताया गया कि आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। जिसके खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि अभ्यर्थी और आरोपी के बीच रुपयों का लेनदेन हुआ था, तब वह परीक्षा देने के लिए तैयार हुआ।

सोमवार को शाम की पाली में ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी और समाज कल्याण पर्यवेक्षक की परीक्षा चल रही थी। इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी की परीक्षा दे रहे अनुपम पर शक हुआ। उसके आधार कार्ड से लेकर प्रवेश पत्र का मिलान किया गया। जो फर्जी मिले। पूछताछ करने पर पता चला कि वह रामपुर जिले के लालपुर निवासी भूपेंद्र सिंह यादव के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: GAZAB: मेरठ में कमिश्नर का कुत्ता चोरी, प्रशासन में मची खलबली, अब घर-घर ढूंढ रही पुलिस

विज्ञापन

इसके बाद कॉलेज प्रबंधन ने फर्जी अभ्यर्थी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। जांच में सामने आया कि पकड़ा गया अनुपम पढ़ाई मे होशियार है, जो फिलहाल एमएससी मैथ की पढ़ाई कर रहा है। वह पहले से ही भूपेंद्र को जानता था। भूपेंद्र ने उससे सांठगांठ कर ली और रुपयों का लालच दिया। इसके बाद वह परीक्षा देने के लिए तैयार हो गया। तब जाकर अनुपम के लिए प्रवेश पत्र और फर्जी आधार कार्ड बनवाया गया। यह पता किया जा रहा है कि आरोपी अनुपम इस तरह रुपये लेकर पहले भी परीक्षा दे चुका है या फिर नहीं।

यह भी पढ़ें: जज्बा: मिलिए कलयुग के श्रवण कुमार से, कांवड़ में दादा-दादी को बिठाकर UK से UP पहुंचे राहुल, देखने पहुंचे लोग

ब्रह्मपुरी थाना प्रभारी विष्णु कौशिक ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। साथ ही भूपेंद्र की भी तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें