फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 2019: 6 हजार स्वयंसेवकों को चुनावी मूड में सक्रिय करने मेरठ आएंगे RSS प्रमुख भागवत

Tue, 29 Jan 2019 02:58 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मोहन भागवत
विज्ञापन

सभी राजनीतिक पार्टियों ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं पश्चिमी यूपी में भाजपा भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती। इसी के चलते फिर से मेरठ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का एक बड़ा आयोजन किया जा रहा है। इस बीच आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पश्चिमी यूपी के राजनीतिक केंद्र मेरठ में तीन दिन प्रवास करेंगे। इस दौरान वे प्रशिक्षण पा चुके छह हजार से अधिक स्वयंसेवकों को चुनाव के मद्देनजर सक्रिय करेंगे। 

विज्ञापन


बता दें कि यहां 'संकल्प शिविर' का आयोजन होगा, जिसमें प्रशिक्षण पा चुके छह हजार से अधिक स्वयंसेवकों को बुलाया गया है। संघ पदाधिकारियों के मुताबिक, इस शिविर का उद्देश्य संघ की शाखाओं का विस्तार और निष्क्रिय हो चुके स्वयंसेवकों को दोबारा से सक्रिय करना है। 

क्या होगा खास

विद्या नॉलेज पार्क में लगने वाले तीन दिवसीय शिविर में संघ प्रमुख मोहन भागवत श्रीराम मंदिर, बांग्लादेशी हिन्दुओं को केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली नागरिकता, कश्मीर मुद्दा आदि पर चर्चा हो सकती है। 

सूत्रों की मानें तो शिविर में भाग लेने के लिए मेरठ प्रांत के 18 से 45 की उम्र वाले ऐसे सभी स्वयंसेवकों को बुलाया गया है जो प्रथम, द्वितीय या तृतीय शिविर में प्रशिक्षण ले चुके हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि इससे पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत फरवरी में मेरठ आए थे। उस दौरान उन्होंने अपने 35 मिनट के संबोधन में संदेश दिया था कि संघ के हिंदुत्व का एजेंडा अब विस्तार ले चुका है। लेकिन इस हिंदुत्व के एजेंडे में सबसे पहले जातीय विद्वेष की बढ़ती खाई के साथ भाषा, क्षेत्र और पूजा पद्धति को लेकर हो रहे संघर्ष को दूर कर उसे पाटना है।

खास बात यह है कि डॉ. मोहनराव भागवत का संबोधन पूरी तरह आपसी भेदभाव मिटाने पर केंद्रित रहा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बढ़ते जातीय संघर्ष को देखते हुए बनायी गयी रणनीति के मद्देनजर जिस सोच के साथ राष्ट्रोदय का आयोजन मेरठ प्रांत में किया गया था सर संघ चालक के संबोधन में वह एजेंडा साफ नजर आया था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें