ये है वर्तमान स्थिति
इन गांवों में से समसपुर, झुनझुनी और सालारपुर के करीब 150 किसानों का मुआवजा वितरण हुआ है। इसके लिए शासन से 75 करोड़ रुपये प्राप्त हुए थे, जिसमें करीब 65 करोड़ रुपये वितरित हो चुका है।
बीच से कैसे शुरू हो काम
तकनीकी पेंच ये भी है कि मुआवजा वितरण बीच के गांवों का हुआ है। यदि मुजफ्फरपुर सैनी सहित उसके आगे के गांवों के किसानों का मुआवजा वितरण हो जाता, तो यहां पर कब्जा लेकर चौड़ीकरण का काम शुरू हो जाता। लेकिन काम बीच से कैसे शुरू हो, यह भी बड़ा सवाल है।
मेरठ जनपद में इस हाईवे का 16.5 किमी से 48.275 किमी अर्थात 32 किमी का मार्ग फोर लेन होना है। यहां पर कुल 124.6009 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया गया है।
नहीं हुआ टेंडर
इस मार्ग को लेकर भाजपा नेताओं का दावा था कि लोकसभा चुनाव से पहले काम शुरू करा दिया जायेगा। लेकिन चुनाव अधिसूचना मार्च में लगने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में अधिसूचना से पहले काम शुरू होना असंभव नहीं तो मुश्किल जरूर है।
टेंडर प्रक्रिया की कवायद चल रही है। लेकिन कब जारी होगा, यह कहना मुश्किल है। मुआवजा वितरण को लेकर भी बाधा आ रही है। शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।
- डीके चतुर्वेदी जीएम, एनएचएआई
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/