बच्चे अस्पताल में भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
मदरसे के प्रबंधक अहसानुद्दीन फारूकी व प्रधानाचार्य हुसैन अहमद व अन्य शिक्षक बच्चों के पास पहुंचे और तत्काल खाना वितरित करना बंद करा दिया। साथ ही पुलिस को सूचना दी। खाने की जांच की गई तो आलू की सब्जी में छिपकली पड़ी मिली। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार मदरसे में पहुंचे और बच्चों को नगीना सीएचसी पर भर्ती कराया गया। सायमा(9), गुलअफशा (8), इकरा (10), हुमेदा (7), तरन्नुम (8), शादाब (11), उलमा (9), रिहान सात वर्ष, शाकिब आठ वर्ष, अमान नौ वर्ष, हुमरे 12 वर्ष, शाजिया 12 वर्ष, आफरीन दस वर्ष, जैद आठ वर्ष, जैद , फैसल (11), जेबा (6), मिजवा (6) शाहिद (7), शाहबेज (6), निदा (11), अमन (6), हामिद (8), रिमसा (8), मिसवाह (6) को नगीना सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी बच्चों को उनके अभिभावकों को सौंप दिया गया।
सीएचसी चिकित्सक डा. फैज ने बताया कि बच्चों की हालत ठीक है फिर भी अभिभावकों को यदि कोई परेशानी होती है तो उन्हें तत्काल नगीना सीएचसी पर पहुंचने के लिए कहा गया है। एसडीएम वीरेंद्र कुमार व सीओ महेश कुमार भी नगीना सीएचसी पहुंचे। बच्चों को स्वास्थ्य की जानकारी ली। सीओ ने बताया कि मदरसा के प्रबंधक अहसानुद्दीन फारूकी की ओर से ठेकेदार अजीत सिंह व उसके दो साथी खालिद व बिट्टू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने भोजन कब्जे में लिया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/