फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: महिला को अकेली देख घर में घुसा युवक, जबरन किया बलात्कार

Mon, 26 Mar 2018 06:50 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

यहां महिला को अकेली देख एक युवक घर में घुस गया और उसके साथ जबरन बलात्कार किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करते हुए कपड़े फाड़ दिए और धमकी देकर फरार हो गया। जानिए पूरा मामला...

विज्ञापन


यह मामला यूपी के बागपत जिले का है। यहां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म किया। महिला ने विरोध किया तो उसे मारपीट कर घायल कर दिया। महिला ने शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। इस संबंध में पति ने आरोपी युवक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
 
बता दें कि रविवार को घर पर महिला अकेली थी। उसका पति किसी काम से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान गांव का ही एक युवक घर में घुस गया और महिला से अश्लील हरकतें करने लगा। महिला ने विरोध किया तो उसके कपड़े फाड़ दिए। युवक ने महिला के साथ जबरन रेप भी किया। महिला के शोर मचाने पर आस-पास के लोग पहुंच गए, हालांकि इससे पहले आरोपी मौके से फरार हो गया।   
विज्ञापन


पढ़ें : सरसों के खेत से आ रही थी आवाज, ग्रामीणों ने जाकर देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन

विज्ञापन

वहीं पति के घर लौटने पर महिला ने घटना की जानकारी दी। इस संबंध में पति ने बाबूराम पुत्र रतीराम के खिलाफ धारा 376, 511, 323, 506 आईपीसी के तहत कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें