परतापुर क्षेत्र के शंकर नगर के एक घर में मेडिकल कैंप की आड़ में 50 से ज्यादा लोगों के धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। मौके से धार्मिक साहित्य समेत अन्य सामान भी कब्जे में ले लिया। पकड़े गए लोगों से पूछताछ के साथ पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।