यूपी के बड़ौत क्षेत्र में कोरोनावायरस के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए लोग अलग अलग उपाय कर रहे हैं। वहीं क्षेत्र के बड़ौली गांव में कोरोना वायरस के प्रति ग्रामवासियों को जागरूक करने के लिए गांव के शिव मंदिर में यज्ञ किया और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से यज्ञ कर ग्रामीणों ने पूरे गांव में भ्रमण कोरोना वायरस से बचने के उपाय भी बताए।
गांव में सर्व समाज की ओर से शिव मंदिर से ट्रैक्टर-ट्रॉली में यज्ञ का आयोजन किया और यज्ञ कर युवा व काफी संख्या में लोग तिरंगा झंडा लेकर पूरे गांव में भ्रमण किया और लोगों को कोरोना वायरस से बचने के लिए घर पहुंचकर साबुन से हाथ धोने व खांसते समय मुंह पर रुमाल ढ़कने व आसपास के क्षेत्र में सफाई रखने का भी अपील की।
यज्ञ के द्वारा वातावरण की शुद्धि भी की। यज्ञ के यज्ञमान विशाल व ब्रह्मा ओमप्रकाश फौजी रहे। यज्ञ पंडित सुनील पांडेय ने कराया। इसमें महक सिंह, आशीष, जयराम, ओमप्रकाश, सुनील, पिंटू, विनित उर्फ पलटू, अभिषेक, अंकित, बोबी, रोहित, गौतम, अंकुर आदि रहे।