मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा करनावल में तालाब में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे बाहर निकलवाया और शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए।
मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा करनावल में तालाब में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे बाहर निकलवाया और पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए।
विज्ञापन
तालाब में पड़ा मिला शव
करनावल कस्बे में सोमवार को तालाब में एक व्यक्ति का शव दिखाई दिया। जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
पहचान कराने में जुटी पुलिस
सूचना पर सरूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने के प्रयास शुरू किए। पुलिस आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।