फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय हथियार तस्कर पैर में गोली लगने से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
- गिरोह के तीन सदस्य पुलिस को चकमा देकर भागे

मेरठ। थाना परतापुर पुलिस और नगर स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में रविवार देर रात अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह से मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में एक अंतरराज्यीय शातिर तस्कर वेलकम कॉलोनी दिल्ली निवासी आमिर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके तीन अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गए।
एसपी सिटी विनायक गोपाल बोस लेने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के अछरोंदा-बहादुरपुर अंडरपास के पास कुछ लोग अवैध हथियारों की डील करने वाले हैं। सूचना पर थानाध्यक्ष परतापुर अजय शुक्ला और स्वाट टीम प्रभारी उप-निरीक्षक मनीष शर्मा ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने आत्मसमर्पण करने के बजाय जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी और बहादुरपुर की ओर भागने लगे।
विज्ञापन


पुलिस की आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आमिर (34) के रूप में हुई है। घायल तस्कर को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक 32 बोर की पिस्टल, एक मैगजीन, तीन कारतूस, एक खोखा कारतूस, एक चोरी की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद हुई है।
विज्ञापन


चकमा देकर भागे बदमाशों की तलाश जारी
मुठभेड़ के दौरान आमिर के तीन साथी चकमा देकर भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने आसपास के थानों को सतर्क करते हुए क्षेत्र में सघन चेकिंग और घेराबंदी शुरू कर दी है। एसपी का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और जल्द अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें