जेब से मिला टूटा मोबाइल
थाना प्रभारी लालाराम शर्मा के अनुसार मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। युवक के गले में गमछेनुमा कपड़े का फंदा बंधा हुआ था। पुलिस ने तलाशी के दौरान उसकी जेब से एक टूटा हुआ मोबाइल फोन बरामद किया। हालांकि उसके पास कोई पहचान पत्र या ऐसा दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके।
पहचान के प्रयास में जुटी पुलिस
घटना के बाद पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों और स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई, लेकिन युवक के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद आसपास के थानों को भी सूचना भेजी गई है। पुलिस लापता व्यक्तियों के अभिलेखों का मिलान कर मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
सभी पहलुओं पर हो रही जांच
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन अन्य संभावित पहलुओं को भी ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।