फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: हस्तिनापुर में एचटी लाइन के खंभे पर युवक का शव मिला, पहचान नहीं हुई, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 16 Jun 2026 01:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र में एचटी लाइन के खंभे पर एक अज्ञात युवक का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पहचान और मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र की शकुंतला कॉलोनी के समीप जंगल में सोमवार को एचटी लाइन के खंभे पर एक युवक का शव फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर जांच शुरू की।

मृतक की पहचान देर शाम तक नहीं हो सकी थी। पुलिस आसपास के थानों और लापता व्यक्तियों के अभिलेखों के आधार पर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

जंगल में खंभे पर लटका मिला शव

विज्ञापन

सोमवार को स्थानीय लोगों ने शकुंतला कॉलोनी के पास जंगल में एचटी लाइन के खंभे पर एक व्यक्ति को फंदे से लटका देखा। सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नीचे उतरवाया। जांच के दौरान युवक की मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें: Meerut: भाजपा नेता की यूनिवर्सिटी पर ईडी का छापा, 13.83 करोड़ की संपत्ति कुर्क, छात्रवृत्ति से जुड़ा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

जेब से मिला टूटा मोबाइल
थाना प्रभारी लालाराम शर्मा के अनुसार मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। युवक के गले में गमछेनुमा कपड़े का फंदा बंधा हुआ था। पुलिस ने तलाशी के दौरान उसकी जेब से एक टूटा हुआ मोबाइल फोन बरामद किया। हालांकि उसके पास कोई पहचान पत्र या ऐसा दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके।

पहचान के प्रयास में जुटी पुलिस
घटना के बाद पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों और स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई, लेकिन युवक के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद आसपास के थानों को भी सूचना भेजी गई है। पुलिस लापता व्यक्तियों के अभिलेखों का मिलान कर मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

सभी पहलुओं पर हो रही जांच
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन अन्य संभावित पहलुओं को भी ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें