फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PRD Bharti : चेहरे पर हंसी पर दिल में छिपा बेरोजगारी का दर्द, डिग्रीधारकों ने सुनाई ऐसी दास्तां, अफसर भी हैरान

Sun, 15 Jan 2023 12:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो नीरज वर्मा, अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : बेरोजगारी का आलम ऐसा है कि पीआरडी भर्ती की लाइन में बड़े-बड़े डिग्रीधारक लगे हैं। इस दौरान कार्यालय नहीं खुला तो युवा अपना दर्द बयां करने को मजबूर हो गए। 
विज्ञापन
ज्योति तालियान, गुलफ्शां, फरहीन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेरोजगारी का आलम यह है कि प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) में नौकरी के लिए राष्ट्रीय निशानेबाज से लेकर परास्नातक तक लाइन में लगे हैं। मेरठ में जिला कमांडेंट कार्यालय के बाहर युवाओं की भीड़ लग गई। छुट्टी होने के कारण कार्यालय तो नहीं खुला, लेकिन आवेदकों का दर्द जुबां पर आ गया। उनका कहना है कि आवेदन करते हैं और नौकरी कहीं मिलती नहीं है। दर-दर की ठोकर खाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

विज्ञापन


जिले में पीआरडी जवान के 200 पद हैं। इसके लिए शैक्षिक योग्यता 10वीं होना जरूरी है। शासन ने 147 पद और जिले में सृजित कर दिए हैं। अब 347 पदों के लिए आवेदन करने वालों की लाइनें लग रही हैं। अधिकांश युवाओं में स्नातक, दो विषय में स्नातकोत्तर और एनसीसी-सी प्रमाणपत्र धारक तक आवेदन कर रहे हैं। दो दिन में ही 150 से अधिक आवेदन हो चुके हैं। अंतिम तिथि 29 जनवरी है।

ये हैं मानक
सामान्य वर्ग के युवा की लंबाई 167 सेमी., एससी/एसटी वर्ग में 160 सेंमी. और सामान्य महिला वर्ग में 152 सेमी. और एससी/एसटी वर्ग में 150 सेमी. है।

आवेदक बोले...
शूटिंग की नेशनल खिलाड़ी हूं। पिछले साल गाजियाबाद में हुई प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। बीपीईटी, एमए फिजिकल एजुकेशन से किया है। एनसीसी का सी प्रमाणपत्र भी मेरे पास है। रोडवेज के लिपिक पद की लिखित परीक्षा पास की, लेकिन साक्षात्कार में फेल बता दिया गया। अब मजबूरी में आवेदन कर रही हूं। - ज्योति तालियान, शताब्दीनगर सेक्टर-5
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut Firing Case: चेहरे पर नहीं कोई पछतावा, 15 साल की उम्र में कर डाली ऐसी वारदात, हर कोई हैरान

विज्ञापन

मैंने एमए अंग्रेजी में किया है। उर्दू से पढ़ाई कर रही हूं। कई जगह नौकरी के लिए आवेदन किया, लेकिन सफलता नहीं मिल रही है। पिता के बीमार रहने की वजह से मजबूरी में पीआरडी जवान के लिए आवेदन किया है। - गुलफ्शां, खत्ता रोड

मैं एमए फाइनल की छात्रा हूं। आज नौकरी मिलना मुश्किल है, इसलिए काम कोई छोटा या बड़ा नहीं होता है। नौकरी के साथ आगे की तैयारी भी करती रहूंगी। - फरहीन निवासी खत्ता रोड

मैं बीए पास हूं। वर्तमान में पुलिस लाइन में 6500 रुपये प्रतिमाह मानदेय पर फॉलोवर हूं। पुलिस लाइन से मिलने वाला मानदेय जरूरत के हिसाब से कम हैं, इसलिए आवेदन कर रहा हूं। - सोनू, निवासी मनवाड़ी

यह भी पढ़ें: UP: माफिया हाजी इकबाल को लेकर ये चर्चाएं तेज, जल्द हो सकता है बड़ा बदलाव, पत्नी ने हाईकोर्ट में लगाई अर्जी


शासन ने 147 पदों को सृजित किया है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इसमें काफी पढ़े लिखे युवा भी आ रहे हैं। - डॉ. सलोनी वर्मा, जिला कमांडेंट पीआरडी जवान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें