फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, आग का गोला बनी

Mon, 23 Sep 2019 01:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, सरधना (मेरठ)
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग पर रविवार तड़के करीब साढ़े चार बजे सलावा चौकी के निकट एक बड़ा सड़क हादसा होने से बच गया। हरिद्वार की तरफ से आ रही सफारी कार ओवर टेक करने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई और आग लग गई। 

विज्ञापन


हालांकि कार सवार तीनों युवक सुरक्षित बाहर निकल आए। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। गुरुग्राम के थाना फरूखनगर क्षेत्र के गांव मुसेदपुर निवासी जयसिंह पुत्र भीम सिंह गांव के दीपक पुत्र राजकुमार व निमेश के साथ सफारी कार से रविवार सुबह साढे़ चार बजे गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग से हरिद्वार से वापस गांव लौट रहा था। 

सलावा के निकट ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया। ट्रक के बराबर में आने पर कार अनियंत्रित हो गई। तेज गति कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर से हुई स्पार्किंग के बाद कार में आग लग गई। किसी तरह जय सिंह, दीपक, निमेश बाहर कार से बाहर निकले। पर आग ने पूरी कार को लपटों से घेर लिया। घटना की सूचना पुलिस को दी  गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। वहीं, ग्रामीणों ने मार्ग पर भारी वाहनों को दौड़ने पर नाराजगी जाहिर की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें