फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकल पेंट मर करना, पापा दरोगा हैं

Wed, 26 Apr 2017 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 एसएसपी के निर्देश पर सोमवार को पुलिस ने वाहनों की नंबर प्लेट को लेकर अभियान चलाया। इस दौरान बाइक और कार की नंबर प्लेट पर बने पुलिस के निशान पर पेंट कराया। बीते दिनों सीएम ने निर्देश दिए थे कि कोई भी पुलिसकर्मी वाहनों पर पुलिस का निशान नहीं लगाएगा। हालांकि पुलिस कर्मियों पर इसका कोई प्रभाव नहीं दिखा। सोमवार को अमर उजाला ने ऐसे कई वाहनों के फोटो प्रकाशित किए, जिनकी नंबर प्लेट पर पुलिस लिखा था।
विज्ञापन

मंगलवार को सीओ कोतवाणी रणविजय सिंह ने बच्चा पार्क, बेगमपुल, जीरो माइल, दिल्ली रोड, ईव्ज चौराहा, बुढ़ाना गेट, हापुड़ अड्डे पर अभियान चलाया। बुढ़ाना गेट के पास सीओ कोतवाली ने एक डस्टर गाड़ी को रोका, जिसके शीशे पर पुलिस लिखा था। इस पर सीओ ने वहां पेंट करने को कहा। यह देख गाड़ी चला रहे युवक ने कहा कि अंकल पेंट मत करो, मेरे पापा दरोगा हैं और बुलंदशहर में तैनात हैं। इस पर सीओ ने कहा कि पापा दरोगा हो या इंस्पेक्टर सीधे कार्रवाई होगी। बाद सीओ ने पेंट करा दिया। सीओ ने कोतवाली थाना, देहलीगेट और लिसाड़ीगेट थाना व पुलिस चौकियों पर खड़े वाहनों पर भी कार्रवाई की। इस दौरान स्कूली छात्रों, महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया। एक महिला की एक्टिवा पर पुलिस लिखा था, पूछने पर बताया कि पति सिपाही हैं। सीओ ने अपने ऑफिस में तैनात रीडर की बाइक देखी तो उस पर भी पुलिस का निशान था। सीओ ने रीडर से खुद बाइक पर पेंट कराकर हड़काते हुए कहा कि सस्पेंड कर दिए जाओगे। चार घंटे तक चलेे अभियान में  556 दो पहिया और चार पहिया वाहनों पर पेंट कराया गया। इस दौरान कई मीडिया कर्मियों की बाइक पर भी पेंट किया गया। अधिकांश वाहनों की अगली नंबर प्लेट पर नंबर के स्थान पर पुलिस लिखा हुआ था। उधर, कंकरखेड़ा पुलिस ने भी अभियान चलाया। सरधना रोड व शिव चौक पर वाहन चेकिंग कर कई वाहनों की नंबर प्लेटों को पेंट कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें