फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुरी नियत से घर में घुसा चाचा, विरोध करने पर भतीजी को चाकू से मार डाला

Sun, 04 Mar 2018 12:17 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
हत्यारोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के बागपत में बुरी नियत का विरोध करने पर चाचा ने अपनी भतीजी की चाकू से गर्दन रेतकर हत्या कर दी। शरीर पर आधा दर्जन से अधिक वार किए। किशोरी की हत्या की सूचना पर एसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा और वारदात स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। पड़ोसी ने आरोपी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन


मृतक किशोरी सोनी (17) पुत्री पप्पू मोहल्ला अहिरान खेकड़ा की रहने वाली थी। शनिवार को वह घर में अकेली थी। उसका भाई सोनू बाहर मजदूरी करने गया था। इसी दौरान उसका चाचा हारून पुत्र अख्तर घर में आया और अपनी भतीजी पर बुरी नियत डाली। किशोरी के विरोध करने पर उसकी पिटाई की। किशोरी ने जब उसे पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो वह नाराज हो गया और उसने चाकू से उसके शरीर पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। उसकी गर्दन रेत कर हत्या कर दी। किशोरी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

इसके बाद हत्यारोपी मौके से चला गया। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। हत्या की सूचना पर पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया। सूचना पर एसपी जय प्रकाश, सीओ खेकड़ा वंदना शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस संबंध में पड़ोसी फारूख ने आरोपी हारून के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तहरीर में आशंका जताई गई है कि हत्या की वजह रेप का प्रयास भी हो सकती है।
विज्ञापन


पढ़ें : फेसबुक पर फंसाया, फिर प्यार से ले गया हरिद्वार, तीन दिनों तक किया बलात्कार

विज्ञापन

खून बहाकर साजिश रचने पहुंच गया थाने

फाइल फोटो
आरोपी चाचा हारून अपनी भतीजी की हत्या करने के बाद थाने पहुंचा और पुलिस को सूचना दी कि उसकी भतीजी की पड़ोस के दो युवकों ने हत्या कर दी है। जानकारी मिलते ही पुलिस दोनों युवकों को उठाकर कोतवाली ले गई और चाचा को भी हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मामले की जांच की तो चाचा ही किशोरी का हत्यारा निकला। पुलिस ने दोनों युवकों को छोड़ दिया और आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

रेप के मामले में पहले जा चुका जेल
आरोपी चाचा हारुन ने दो साल पहले भी पड़ोस में रहने वाली किशोरी से रेप किया था। इस मामले में वह जेल गया था। इससे मोहल्ले के लोग काफी तंग आ चुके हैं। आरोपी आए दिन गली में आने-जाने वाली युवतियों के साथ भी छेड़छाड़ करता था। इसके अलावा वह अपनी भतीजी पर बुरी नियत रखता था। कई बार बेरहमी से पीटा भी था। मृतका किशोरी भी छेड़छाड़ का विरोध करती थी।

घर में अकेले ही रहती थी किशोरी
मृतक किशोरी सोनी की मां शहरून 8-10 साल पहले ही उन्हें छोड़कर कहीं चली गई। उसके पिता पप्पू की भी दिमाग की हालत ठीक नहीं है। वह भीख मांगता था और घर में भी नहीं आता है। घर किशोरी सोनी और उसका भाई सोनू ही रहते हैं। भाई भी बाहर मजदूरी करता था और कई-कई दिन में घर में आता है। घर में किशोरी अकेले ही रहती थी। इसका फायदा आरोपी चाचा ने उठाया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें