फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चाचा भतीजे को पीटा, तीन पर प्राथमिकी दर्ज

Mon, 17 Nov 2025 08:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव गोटका निवासी संदीप और उसके चाचा सतीश के साथ गांव निवासी आरोपी सोनू, विवेक व अंकित ने रंजिश के चलते मारपीट कर दी। मारपीट में चाचा भतीजा घायल हो गए। परिजनों के साथ थाने पहुंचे घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पीडित संदीप ने तहरीर में बताया कि रविवार की देर शाम वह उसके खेतों काम करने वाले मजदूर को बुलाने के लिए आरोपी सोनू के घर गए थे। जब उन्होंने अपने मजदूर के बारे में पूछा तो आरोपी ने उसके साथ गाली गलौज कर दी। उसके चाचा सतीश ने जब गाली का विरोध किया तो आरोपियों लाठी-डंडों से उसके साथ मारपीट कर दी। मारपीट में वह दोनों घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। परिजन घायलों को थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। इसके बाद पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें