फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। कस्बा निवासी विवाहिता रेनू ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
रेनू ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि 10अप्रैल 2001 में उसकी शादी परीक्षितगढ़ के गांव पसवाड़ा निवासी कुलदीप से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग करते हुए उसका उत्पीड़न शुरु कर दिया। इस बीच उसे दो संतान हुईं लेकिन ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग करते हुए उसका उत्पीड़न करते रहे। पति देहरादून निवासी एक महिला के साथ लिविंग में रहने लगे और बाद में काम के सिलसिले की बात कहकर सऊदी अरब चले गए। लगातार प्रताड़ित किए जाने से वह बच्चों को लेकर मायके आ गई। दोबारा ससुराल गई तो ससुराल पक्ष के लोगों ने गाली गलौज और मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत करते हुए मुकदमा दर्ज कराया और कार्रवाई की मांग की। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें