सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी आरिफ के साथ रंजिश के चलते कस्बा निवासी आरोपी अनीश, शहजाद, अफसर व राशिद ने मारपीट कर दी। बचाव में पीड़ित के भतीज जिशान को भी आरोपियों ने जमकर पीटा। मारपीट में चाचा भतीजा घायल हो गए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
आरिफ ने तहरीर में बताया कि रविवार की शाम वह अपने घेर से घर जा रहा था। इसी बीच आरोपियों ने उसे रास्ते में रोककर गाली गलौज कर दी। जब उसने गाली का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। बचाव में आए उसके भतीजे जिशान को भी आरोपियों ने जमकर पीटा। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित ने तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में सीओ आशुतोष का कहना है कि तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।