ढांग में दबे हुए लोगों को निकालती टीम
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर के गांव हैबतपुर में खेत में कुएं से ईंट निकाल रहे चाचा-भतीजे की ढांग गिरने से उसके नीचे दबकर मौत हो गई। तीसरे युवक को ग्रामीणों ने बचा लिया। पुलिस और प्रशासन की टीम ने जेसीबी की मदद से कई घंटे की मशक्कत के बाद ढांग में दबे किसानों को बाहर निकाल कर जिला चिकित्सालय भेजा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दो लोगों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
चरथावल थाना क्षेत्र के गांव हैबतपुर निवासी वादिल (44) पुत्र फतेहद्दीन, उसका भतीजा फरमान (32) पुत्र लियाकत तथा सलमान पुत्र महबूब सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे नलकूप के कुएं से ईंट निकालने गए थे। ईंट निकालते वक्त कुएं की ढांग अचानक भरभरा कर गिर गई, जिसके नीचे तीनों दब गए। शोरशराबे के बाद किसान घटनास्थल पर पहुंच गए। किसानों ने सलमान को मिट्टी से बाहर खींच कर निकाला। वादिल और फरमान मलबे के नीचे दबे थे।
पढ़ें : हादसा: तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, युवक की मौत, एक गंभीर
एसडीएम सदर कुमार धर्मेंद्र, तहसीलदार रंजीत सिंह, सीओ रिजवान अहमद तथा अग्निशमन विभाग के सीओ रामशंकर तिवारी कई थानों की फोर्स के साथ बचाव कार्य के लिए हैबतपुर पहुंच गए। जेसीबी द्वारा कुएं से ढांग की मिट्टी निकाली गई। चार घंटे की कोशिशों के बाद दोनों किसानों को अचेत अवस्था में कुएं से बाहर निकाला गया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/