फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छह अवैध निर्माण किए गए ध्वस्त, गरजा प्राधिकरण का बुलडोजर

विज्ञापन
मेडा के प्रवर्तन दल ने ध्वस्त किए अवैध निर्माण
विज्ञापन
मेरठ। मोहकमपुर के साथ ही परतापुर में छह अवैध निर्माण शनिवार को ध्वस्त किए गए। एमटी कालोनी मोहकमपुर फेस-दो बंबा रोड पुल के पास निर्माणकर्ता सुंदर ने करीब 26 वर्ग मीटर क्षेत्रफल पर चार पिलर खड़े कर एक दुकान का निर्माण कर लिया गया था। निर्माणकर्ता पारस द्वारा लगभग 33 वर्ग मीटर क्षेत्रफल मेें भूतल पर आठ पिलर खड़े कर एक दुकान बना दी थी।
विज्ञापन

प्रवर्तन अधिकारी अर्पित यादव ने बताई कि निर्माण कर्मा वीरेंद्र कुमार ने 60 वर्ग गज मेें भूतल पर एक दुकान, जहावीर मंदिर के सामने मोहकमपुर फेस-दो में संजय पुत्र देवेंद्र ने भी लगभग 60 वर्ग मीटर में भूतल पर दो दुकान का निर्माण कर लिया गया था। इसी कालोनी में देवेंद्र कुमार पुत्र राम गोपाल ने करीब 250 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में भूतल पर एक गोदाम का निर्माण किया गया था।
ये सभी अवैध निर्माण बिना मानचित्र स्वीकृति के हो रहे थे। मेडा की टीम पहुुंची और बुल्डोजर चलाकर ध्वस्त कर दिए। वहीं पूठा रोड के समीप इंडियन आयल डिपो के पीछे करीब 2500 वर्ग गज में तृतीय तल पर अवैध निर्माण के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। यह निर्माण संजय अग्रवाल द्वारा गली संख्या तीन में किया जा रहा था। इसे मेडा की टीम ने हथौड़ा चलाकर तोड़ा और मौके पर लगाई गई शटरिंग को भी तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि लगातार नोटिस के बावजूद संतोष जनक जवाब नहीं दिया जा रहा था। ऐसे में शनिवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को अंजाम दियागया।

मेडा के प्रवर्तन दल ने ध्वस्त किए अवैध निर्माण

मेडा के प्रवर्तन दल ने ध्वस्त किए अवैध निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें