इस फोटो को लेकर जांच शुरू कर दी गई है। कुछ फोटो हथियारों के साथ भी वायरल हो रहे हैं। फोटो को देखकर लग रहा है कि दोनों की अच्छी जान-पहचान है। यह फोटो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है।
पुलिस के हत्थे चढ़ा माफिया अतीक का नौकर शारूप उर्फ शाहरुख।
- फोटो : अमर उजाला
एसटीएफ इसकी जांच कर रही है कि कहीं उमेश पाल हत्याकांड के बाद असद ने यहां पर आकर शरण तो नहीं ली। इसके अलावा अतीक के परिवार से सद्दाम का क्या रिश्ता है इसकी भी छानबीन की जा रही है।
कनेक्शन की भी हो रही जांच
राधना गांव अवैध हथियारों को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहता है। जिस तरीके से हथियारों के फोटो वायरल हो रहे हैं, उसके चलते यह भी जानकारी जुटाई जा रही है कि कहीं उमेश पाल हत्याकांड के लिए राधना गांव से तो हथियार उपलब्ध नहीं कराए गए। हालांकि अधिकारी अभी इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
उमेश पाल हत्याकांड। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
अतीक के परिवार से नहीं संबंध
अतीक के परिवार से मेरा या मेरे परिवार का कोई संबंध नहीं है। मेरा बेटा कंकरखेड़ा में एलएलबी कर रहा है। वह नोएडा भी आता-जाता रहता है। हो सकता है कि वहां पर कोई मुलाकात हुई हो। इस बारे में जानकारी नहीं है। - उमर अली, पूर्व प्रधान राधना