फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: उमंग के अर्धशतक से गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी जीती

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..गुरुतेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में विजेता टीम को पुरस्कृत करते कोच अतहर अली......
विज्ञापन
मेरठ। गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल के मैदान पर खेले गए मुकाबले में मंगलवार को गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी ने ऋषभ क्रिकेट एकेडमी को सात रन से हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 19 ओवर में 170 रन बनाए। उनकी ओर से उमंग ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 53 रनों की पारी खेली। रितिक ने 34, तोहीदूर ने 32, अयान ने 30 और शिवांश ने 29 रनों की पारी खेली। गेंदबाजी में ऋषभ क्रिकेट अकादमी की ओर से विपुल ने तीन, अर्जुन, आइश और फवाज ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकड़ेमी की टीम 18.3 ओवर में केवल 163 रनों पर सिमट गई।बल्लेबाजी में आयुष ने 36, कार्तिक ने 34, मुकुल ने 31 और वंश ने 30 रनों की पारी खेली। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकड़ेमी की ओर से ध्रुव ने सबसे अधिक पांच विकेट लिए, जबकि मन्नू ने चार विकेट लिए। विराट को एक विकेट मिला। आयोजन सचिव अतहर अली ने बताया कि बुधवार को जूनियर वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे। मुख्य अतिथि रजनीश कौशल ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें