फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीसीएसयू में 11 अप्रैल से शुरू होंगी यूजी एनईपी (ओल्ड) परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
- दो पालियों में होंगी परीक्षाएं, 29 मई तक चलेगा सत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) और उससे संबंधित कॉलेजों में बीए, बीकॉम, बीएससी एनईपी (ओल्ड) पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 11 अप्रैल से दो पालियों में शुरू हो जाएंगी। ये परीक्षाएं 29 मई तक प्रस्तावित हैं। द्वितीय, चतुर्थ एवं षष्टम सेमेस्टर की मुख्य एवं एक्स-बैक परीक्षाएं अलग-अलग पैटर्न पर आयोजित की जाएंगी।
विश्वविद्यालय के अनुसार दूसरे एवं चौथे सेमेस्टर की एक्स-बैक परीक्षा विस्तृत उत्तरीय पैटर्न पर होगी, जबकि छठे सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा बहुविकल्पीय (ऑब्जेक्टिव) और एक्स-बैक विस्तृत उत्तरीय पैटर्न पर होगी। सत्र 2025-26 में समर्थ पोर्टल से प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं का द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा कार्यक्रम अलग से जारी किया जाएगा। शुक्रवार को जारी यह कार्यक्रम केवल यूजी एनईपी ओल्ड विद्यार्थियों के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएड फाइनल के प्रैक्टिकल 28 मार्च से
सीसीएसयू से संंबंधित कॉलेजों में बीएड फाइनल के प्रैक्टिकल परीक्षण 28 मार्च से शुरू हो जाएंगे। ये प्रैक्टिकल आठ कार्यदिवस समूहों में आयोजित किए जाएंगे। विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार प्रैक्टिकल 28-29 मार्च, 1-2 अप्रैल, 6-7 अप्रैल, 9-10 अप्रैल, 11-12 अप्रैल, 15-16 अप्रैल, 18-19 अप्रैल और 21 से 22 अप्रैल की तिथियों में कराए जाएंगे। प्रत्येक समूह में निर्धारित कॉलेजों के विद्यार्थियों का ही प्रैक्टिकल होगा। हर समूह में 40-45 कॉलेजों को स्थान दिया गया है। विवि ने स्पष्ट किया है कि इन तिथियों में कोई बदलाव नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें