मेरठ के कंकरखेड़ा में एक दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की सरधना रोड स्थित ड्रीम सिटी कॉलोनी के सामने हाईवे पर होर्डिंग लग रहे दो युवक गुरुवार दोपहर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए।
दोनों युवक ऊपर से नीचे सड़क पर जा गिरे। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस में दोनों युवकों के शव को मोर्चरी के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
दो युवकों की मौत के बाद घटनास्थल पर एसपी सिटी पीयूष सिंह, सीओ अभिषेक पटेल व कंकरखेड़ा थाना प्रभारी पहुंचे। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। वहीं बिजली विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।