फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गढ़ रोड पर दो युवकों से मोबाइल लूटा, केस दर्ज

Mon, 27 Oct 2025 02:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र में दो पीड़ितों से बदमाशों ने मोबाइल लूट की घटना का अंजाम दिया। मोबाइल लूट के बाद दोनों बदमाश मौके से भाग गए। पीड़ितों ने थाने पर लूट का केस दर्ज कराया। पुलिस केस दर्ज के बाद बदमाशों की तलाश में लग गई हैं। पुलिस आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कमालपुर निवासी संजीव शर्मा ने थाने पर केस दर्ज कराते हुए बताया कि 21 अक्तूबर की रात वह अपनी ड्यूटी खत्म कर वापस घर जा रहा था। इसी बीच पीछे से एक बाइक सवार दो बदमाशों ने गढ़ रोड पर एक प्लांट के पास उसका रास्ता रोक लिया और उसका मोबाइल छीन लिया। पीड़ित ने विरोध किया तो बदमाशों ने मारने की धमकी दी थी। मोबाइल लूटने के बाद बदमाश मौके से भाग गए। पीड़ित ने बदमाशों का पीछा किया था लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग सका था। दूसरी ओर इंचौली थाना क्षेत्र के बिसौला गांव निवासी अंकित कुमार ने बताया कि वह 24 अक्तूबर को सीसीएसयू की लाइब्रेरी से पढ़कर साइकिल से वापस घर जा रहा था। शनि मंदिर के पास पीछे से आए एक बाइक सवार दो बदमाश उसका मोबाइल लूटकर ले गए। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें