फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

विज्ञापन
ट्रैक्टर की टक्कर से घायल युवक का निजी अस्पताल में चलता इलाज स्रोत संवाद
विज्ञापन
हस्तिनापुर। कस्बे के उधम सिंह चौक के समीप ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। शुक्रवार शाम करीब 6:45 बजे हुए इस हादसे में एक युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों की पहचान राशिद और आशीष के रूप में हुई है, जो स्थानीय दुकान पर वेल्डिंग का काम करते है। वह काम के बाद गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज गति से आ रहे अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां से गंभीर हालत में उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने सरकारी एंबुलेंस सेवा की देरी पर नाराजगी व्यक्त की, जबकि निजी एंबुलेंस ने समय पर पहुंचकर एक घायल को मेरठ पहुंचाया। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। लोगों ने लापरवाही पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें