फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: युवक संग कार में बैठकर गई छात्रा की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। मोदीपुरम के एक विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली बीटेक शुगरकेन तृतीय वर्ष की छात्रा को एक युवक अपने साथ कार में बैठाकर ले गया। तलाश के बाद भी दोनों का सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी मोदीपुरम स्थित कृषि विश्वविद्यालय में पढ़ाई करती है। बताया कि बेटी को एक युवक कार में बैठाकर अपने साथ ले गया। जब बेटी घर नहीं पहुंची तो उन्होंने तलाश शुरू की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। प्राथमिकी दर्ज कराने पर पुलिस ने विवि के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला, जिसमें छात्रा युवक के साथ कार में जाती दिखाई दे रही है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि छात्रा की तलाश की जा रही है। जल्द सकुशल तलाश लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें