माछरा। मेरठ-गढ़ मार्ग पर बृहस्पतिवार शाम माछरा बस अड्डे के समीप एक बाइक और कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज मेरठ भेजा।
किठौर थाना क्षेत्र के गांव महलवाला निवासी कुलदीप और धर्मेंद्र अपनी बाइक पर सवार होकर बृहस्पतिवार शाम मेरठ की ओर जा रहे थे। वह माछरा बस अड्डे के समीप पहुंचे तो दूसरी दिशा से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर माछरा चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस को से घायलों को मेडिकल मेरठ में भर्ती कराया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की रफ्तार काफी तेज थी और चालक का गाड़ी पर से नियंत्रण छूट गया था। वहीं माछरा पुलिस चौकी इंचार्ज हेमंत सागर ने बताया कि बाइक और कार कब्जे में ले ली है। अभी मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।