फलावदा। थाना क्षेत्र के गांव गगसोना में चार दिन पूर्व देर रात घर में घुसकर एक युवक पर युवती को अगवा कर ले गया। परिजनों का आरोप है कि युवक घर से करीब 20 हजार रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवर भी ले गया। पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर देकर युवती की सकुशल बरामदगी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति के अनुसार, चार दिन पहले देर रात परिवार के लोग घर में सो रहे थे। इसी दौरान शोर सुनकर उनकी आंख खुली। आरोप है कि एक युवक घर में घुसा हुआ था और युवती को अपने साथ लेकर चला गया। परिजनों ने बताया कि कमरे में सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। बेड का ढक्कन और गद्दा उल्टा पड़ा मिला। घर में रखे करीब 20 हजार रुपये की नकदी, सोने-चांदी के आभूषण, अंगूठी, मंगलसूत्र और चांदी की पाजेब गायब मिली। परिजनों ने आरोपी पर युवती को अगवा करने के साथ नकदी और जेवर चोरी करने का आरोप लगाया है। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। युवती को जल्द तलाश लिया जाएगा।