Meerut News: मेरठ जनपद के दो युवकों की उपचार दौरान दिल्ली के अस्पातल में मौत हो गई। इसके बाद परिजन दोनों के शवों को लेकर मेरठ पहुंचे और पेपर्स मील के बाहर शव रखकर हंगामा कर दिया। उधर, दोनों युवकों की मौत की खबर से गांवों में भी मातम पसर गया है।
ये थी घटना
बताया गया कि इंचौली थाना क्षेत्र के गांव फिटकरी स्थित श्री वेंकेट पेपर्स मील में 14 अक्तूबर को बॉयलर फट गया था। जिसकी चपेट में आने से प्रदीप (25) निवासी गांव सैनी और पवन (35) निवासी गांव भैसा झुलस गए थे। दोनों युवकों को परिजनों ने दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर मंगलवार शाम को उपचार के दौरान दोनों युवकों की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: Meerut: किसान मेले का मंत्री संजीव बालियान ने किया उद्घाटन, 20 लाख के डॉग्स और 10 करोड़ का भैंसा बना आकर्षण
वहीं बुधवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद पीड़ित परिजन दोनों शवों को लेकर पेपर्स मील पर पहुंचे और शव को रखकर हंगामा कर दिया। हंगामे के दौरान पीड़ित परिजनों ने मुआवजा और उनकी पत्नी को नौकरी दिलाने की मांग की।
यह भी पढ़ें: Hastinapur: नाव हादसे के दूसरे दिन भी चला सर्च अभियान, डूबे व्यक्ति का शव पांच घंटे बाद गंगा से बरामद
उधर, हंगामे की सूचना मिलने पर एसडीएम मवाना न्यायिक संजय कुमार, सीओ सदर देहात पूनम सिरोही और नायब तहसीलदार समेत गंगानगर, इंचौली और मवाना थाने की पुलिस पहुंची। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया है। फिलहाल अधिकारियों व फैक्टरी मालिकों के बीच वार्ता चल रही है।