फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक और ई-रिक्शा की भिड़ंत में दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। दौराला मार्ग पर मिलक गांव के पास रविवार रात बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर में दो युवक घायल हो गए। दोनों को स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार छोटा मवाना निवासी मुंशी अपने साथी सूरजपाल के साथ बाइक से सरधना जा रहे थे। वह मिलक गांव के पास पहुंचे तो टेहरकी गांव की ओर से आ रहा एक ई-रिक्शा अचानक उनके सामने आ गया। टक्कर लगने पर दोनों युवक घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें