मंगलवार को पुल ख़ुमरान के निर्माण के लिए लोहे का जाल बनाया जा रहा था। जिस पर सात मजदूर काम कर रहे थे। कुछ मजदूर जाल के नीचे बांध रहे थे और कुछ जाल के ऊपर से बांध रहे थे। लगभग साढ़े दस बजे अचानक जाल बांधते समय अधबना जाल मजदूरों पर गिर पड़ा जिसमें सात मजदूर दब गए।
मजदूरों जयवीर तथा रामकुमार निवासी संभल गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। जबकि सात अन्य मामूली रूप से घायल हो गए।
डीएम और एसएसपी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। डीएम ने मामले की जांच के आदेश दिए। लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। पुल का निर्माण बागपत की जय अंबे कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा कराया जा रहा था। डीएम आलोक कुमार पांडे के मुताबिक इस संबंध में उचित प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/