फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: घर में घुसकर गर्भवती सहित दो महिलाओं को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। नगर के मोहल्ला चौकी चमारान निवासी गर्भवती सहित दो महिलाओं के साथ मारपीट की गई। घटना के संबंध में पीड़ित वहीद ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित ने तहरीर में बताया कि गर्भवती रुखसार और ताहिरा के साथ आरोपियों ने मारपीट की। वहीद ने आरोप लगाया कि दो युवकों ने उसके घर में घुसकर परिवार के सदस्यों से मारपीट की। इसमें दोनों महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस को बताया कि वहीद का आठ वर्षीय बेटा अमन घर के सामने साइकिल चला रहा था। उसी समय महबूब की पत्नी साजिदा दूध की बाल्टी लेकर जा रही थी। अमन की साइकिल अनियंत्रित होकर साजिदा से टकरा गई, जिससे दूध गिर गया और उसके पैर में चोट लग गई। इसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। इस दौरान वहीद की पत्नी ताहिरा के सिर और पुत्री रुखसार के हाथ में चोट आई। दोनों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। रुखसार सात माह की गर्भवती बताई जा रही है। वह इन दिनों मायके में आई हुई थी। झगड़े के दौरान उसके पेट में चोट लगने से गंभीर दर्द होने पर भर्ती कराया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें