यूपी के मुजफ्फरनगर जनपद में शनिवार को दो अलग-अलग क्षेत्रों में दो महिलाओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। वहीं महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
शहर कोतवाली के मोहल्ला रामपुरी निवासी महिला पिंकी की शनिवार तड़के संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। ससुराल वालों ने हार्टअटैक से महिला की मौत होना बताया, जबकि मायके वालों ने गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।
उधर, खतौली कोतवाली के गांव गालिबपुर में भी एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।