वहीं हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव रेहरा में सोमवार को रेशमा की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। रेशमा पुत्री अमीर हसन गांव दहीरपुर थाना नांगल का निकाह लगभग छ माह पूर्व गांव रेहरा निवासी मुकीम के साथ हुआ था। आरोप है कि रेशमा के ससुराल पक्ष के लोग उससे दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करते थे। मांग पूरी न करने पर उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते थे। जिसके चलते रविवार को परिजनों ने हीमपुर दीपा थाने में ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी।
इसके बाद सोमवार को विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। मृतका के पिता अमीर हसन ने रेशमा के पति मुकीम, ससुर इलियास, सलीम, नईम जेठ, वसीम देवर, भूरी ननद, फुरकान ननदोई के खिलाफ दहेज हत्या में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
परिजनों से नाराज किशोर ने लगाई फांसी
जलालाबाद में एक किशोर ने परिजनों से नाराज होकर आत्महत्या कर ली। तहसील के गांव हकीमपुर काजी उर्फ कबाड़ीवाला निवासी मजदूर पेशा मुकेश कुमार का 15 वर्षीय पुत्र लविश कुमार रविवार शाम से लापता था। लविश जलालाबाद क्षेत्र में वेल्डिंग का काम करता था। किसी बात पर परिवार से नाराज होकर लविश परिजनों को बिन बताए घर से चला गया। गांव से लगभग एक किलोमीटर के फासले पर आम के बाग में लविश का शव पेड़ से लटका मिला।
सूचना पर जलालाबाद चौकी प्रभारी बलराम यादव टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई न करने की बात कहकर शव देने की बात कही। पुलिस ने पंचनामा भर परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए शव सौंप दिया।
यह भी पढ़ें: यूपी: प्रॉपर्टी डीलर की गला दबाकर हत्या, कार में पड़ी मिली लाश, जांच में जुटे अफसर
एक साल में 53 ने की आत्महत्या
बिजनौर जिले के आंकड़ों पर गौर करें तो एक साल में 53 लोगों ने आत्महत्या की है। इनमें से कोरोना काल में लगाए गए लॉकडाउन में 15 लोगों ने आत्महत्या की है। इसके पीछे का कारण मानसिक तनाव और गृहक्लेश है।
जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. राधेश्याम वर्मा के मुताबिक, लॉकडाउन के दौरान लोग घर में खाली रहे हैं। परिजनों से कलह होती रही है। गुस्सा बर्दाश्त न होने पर लोग यह कदम उठा रहे हैं। लोग घरों में अकेले न रहें और किसी विवाद को दिल पर न लें। परिवार के लोग आपस में एक साथ रहें। अगर कहीं विवाद हो जाता है तो उसे हंस कर टाल दें। गुस्से को टालने की आदत बनानी चाहिए। गुस्से में लोग कोई भी बड़ा कदम उठा लेते है।
मनोचिकित्सक डॉ. सौरभ गुप्ता के मुताबिक, लोग मानसिक तनाव में मौत को गले लगा रहे हैं। लोग खालीं नहीं रहें। कोई भी काम करते रहे। अकेले नहीं रहें। कोई गुस्सा आने पर उसे टाल दें। जान देने जैसी बात दिमाग में न लाएं। अपने तनाव को कम करने के लिए बच्चों के साथ खेलें व टीवी पर मनोरंजन का सहारा लें।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/