फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कागजी मोहल्ले में फायरिंग की सूचना पर दौड़ी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में कागजी मोहल्ला में माता के बाग के पास रहने वाले अमित (28) की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। उनके यहां आए रिश्तेदरों का मुहल्ले के लोगों से झगड़ा हो गया। बाइक सवार दो युवकों पर हवाई फायरिंग का आरोप लगा पुलिस को सूचना दी गई।
थाना प्रभारी राजेश कांबोज ने बताया कि अमित की बीमारी के कारण मौत हुई थी। शोक प्रकट करने उसके घर रिश्तेदार आए थे। इनमें कुछ लोग मलियाना से आए थे। उनका किसी बात को लेकर मुहल्ले के लोगों से विवाद हो गया। बात बढ़ने पर मारपीट हुई। कुछ देर बाद मलियाना से आए बाइक सवारों द्वारा फायरिंग की सूचना दी। आरोप है कि बाइक सवार दो युवक दो हवाई फायर कर भाग गए। इस संबंध में राजकुमार ने थाने पर तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। सीसीटीवी फुटेज खंगाले लेकिन फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई। दो पक्षों में झगड़ा हुआ है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें