संवाद न्यूज़ एजेंसी
मेरठ। जागृति विहार निवासी महेश अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को मेडिकल थाने पर तहरीर दी। बताया कि उनका कार्यालय हरवंश नगर, सराय के पास स्थित है। उनका पड़ोसी से दो जून को गाड़ी पार्किंग को लेकर विवाद हो गया था। इस मामले में मेडिकल थाना पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता भी हो गया था।
आरोप है कि इसके बावजूद बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे वह करीब 10-12 हमलावर लेकर उनके गोदाम पर पहुंच गए। उस समय उनका भांजा दीपक और रिक्शा चालक अभिषेक काम कर रहे थे। आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट की। दीपक को गंभीर चोटें आईं। वह बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की और अभद्र व्यवहार किया। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है की तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
-