फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बाल संप्रेक्षण गृह से बालकों की फरारी में चार पर गिरी गाज, दो होमगार्ड होंगे बर्खास्त

Mon, 17 Jun 2019 10:59 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
बाल संप्रेक्षण गृह पहुंचे डीएम अनिल ढींगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ के सूरजकुंड स्थित राजकीय बालगृह (बालक) से शुक्रवार देर रात रोशनदान तोड़कर तीन बालकों के मामले का डीएम अनिल ढींगरा ने कड़ा संज्ञान लिया है। डीएम रविवार दोपहर बाल गृह का निरीक्षण करने पहुंचे।

विज्ञापन


लापरवाही सामने आने पर देर शाम जांच के बाद बाल गृह के दो कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया, जबकि दो होमगार्डों की बर्खास्तगी की रिपोर्ट होमगार्ड कमांडेंट को भेज दी गई। डीएम ने मजिस्ट्रेटी जांच के निर्देश दिए हैं।

राजकीय बालगृह से फरार होने में एक बालक फव्वारा चौक मेरठ, दूसरा बरेली तो तीसरा जिला सोनभद्र का है। तीनों बालकों के परिजनों से संपर्क किया गया। लेकिन रविवार को भी बालकों का सुराग नहीं लगा। रविवार दोपहर डीएम अनिल ढींगरा, एडीएम सिटी महेश चंद शर्मा, एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह बालगृह पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने वहां मौजूद कर्मचारियों से तीनों बालकों के फरार होने पर जानकारी ली। इंस्पेक्टर नौचंदी से भी पूछा कि किस समय पुलिस को सूचना दी गई। इस पर कड़ी फटकार लगाई कि बालकों के फरार होने के बाद तुरंत सूचना पुलिस को क्यों नहीं दी गई।

डीएम का कहना है कि इस मामले में लापरवाही सामने आने पर होमगार्ड जल सिंह और मोहित की बर्खास्तगी की रिपोर्ट भेजी गई है। केयरटेकर प्रकाश चंद और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है।

आखिर कैसे उखाड़ा रोशनदान
रविवार दोपहर डीएम अचानक से राजकीय बाल गृह पहुंचे तो हड़कंप मच गया। डीएम ने मौजूद कर्मचारियों से पूछा कि आखिर बालकों ने रोशनदान को कैसे उखाड़ दिया। इस पर अधिकारी और कर्मचारी चुप्पी साध गए। डीएम ने कर्मचारियों और जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिए कि यदि कोई लापरवाही मिली तो सीधे कार्रवाई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें