मेरठ में दरोगा की पिटाई का मामला।
- फोटो : amar ujala
पुलिस से होती रही हाथापाई, जान बचाकर भागे दरोगा
बताया गया है कि दोनों दरोगाओं को कोठी पर बंधक बनाने का प्रयास किया गया। इससे पहले काफी देर तक पुलिस और लोगों के बीच हाथापाई होती रही। हालात बेकाबू होने पर दोनों दरोगाओं को जान बचाकर भागना पड़ा। दरोगा जैसे-तैसे कर सड़क पर बाहर आए। तब जाकर उन्होंने एक युवक को पकड़ा। सड़क पर भी पुलिस और लोगों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। वहीं इस हमले के पीछे साजिश भी बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से पकड़े चारों लोगों को पुलिस से अभद्रता, मारपीट और सरकारी काम में बाधा डालने की धारा में केस दर्ज कर लिया है।