फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खरखौदा में आपस में भिड़े मुस्लिम समुदाय के दो पक्ष, जमकर पथराव, फायरिंग

Tue, 10 Jan 2023 01:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के खरखौदा थानाक्षेत्र के उल्धन गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। बताया गया कि इस दौरान फायरिंग भी की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
meerut news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खरखौदा थानाक्षेत्र के उल्धन गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। बताया गया कि मंगलवार सुबह दो पक्ष मामूली बात को लेकर आमने सामने आ गए। बात गाली-गलौज से मारपीट तक जा पहुंची। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को शांत कराया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 15 दिन पूर्व खरखौदा क्षेत्र के गांव उलधन निवासी मुमताज पुत्र महफूज अली का पड़ोस के ही गांव के युवक से झगड़ा हो गया था। बताया गया कि गांव तोड़ी थाना भोजपुर जिला गाजियाबाद निवासी कुछ पशु व्यापारियों से पैसे के लेनदेन को लेकर मारपीट हो गई थी, जिसमें मुमताज ने अपने साथियों के साथ थोड़ी निवासी एक व्यापारी का अपहरण कर अपने साथ ले आए थे।

यह भी पढ़ें:Meerut News Live: ज्वेलरी शो का आज होगा समापन, ठंड का सितम नहीं हुआ कम, कंपकंपाए लोग
विज्ञापन


वहीं बाद में तोड़ी गांव के कई दर्जन लोग ने हथियारों से लैस होकर गांव उलधन में जाकर हमला बोल दिया था। जिसमें फायरिंग करते हुए तोड़ी गांव के युवकों की वीडियो भी वायरल हुई थी। बाद में थाना भोजपुर में इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई। वहीं खरखौदा पुलिस ने भी इस मामले में मुकदमा दर्ज किया था। दोनों ही थाना की पुलिस उलधन निवासी मुमताज पक्ष की तलाश में बार-बार दबिश डाल रही है।
विज्ञापन


मंगलवार को मुमताज पक्ष ने गांव के ही शेरअली पुत्र इब्राहिम पक्ष पर मुखबरी करने का आरोप लगाते हुए मारपीट शुरू कर दी। जिसमें बाद में दोनों पक्षों में फायरिंग व जमकर पथराव भी हुआ। हालांकि इस मारपीट और पथराव में मुमताज खुद ही घायल हो गया। उधर सूचना पर खरखौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। आज की इस घटना की भी वीडियो वायरल हो रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें