फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवता के स्थान पर दीवार बनाने पर दो पक्ष आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
देवता के स्थान पर दीवार बनाने पर दो पक्ष आमने-सामने
विज्ञापन

बहसूमा। क्षेत्र के गांव अकबरपुर सादात में देवता के स्थान पर दीवार बनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दो पक्ष आमने-सामने आ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि मास्टर चेतराम गुर्जर व फूल सिंह के बीच काफी समय से देवता के स्थान पर दीवार बनाने को लेकर विवाद चला आ रहा है। फूल सिंह पक्ष का आरोप है कि मास्टर चेतराम ने उनके देवता की जगह पर अवैध कब्जा कर दीवार खड़ी कर दी है। उनके देवताओं को उखाड़ दिया है। वहीं, मास्टर चेतराम पक्ष का कहना है कि उन्होंने देवता की जगह पर कोई निर्माण नहीं किया है। दीवार उनकी पुश्तैनी जमीन पर है। फूल सिंह पक्ष का कहना है कि बुधवार रात देवता उखाड़कर दीवार बना दी। इसे लेकर दोनों पक्षों के दर्जनों लोग आमने-सामने आ गए। चर्चा है कि दोनों पक्षों की ओर से कई राउंड हवाई फायरिंग की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के दो युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के संभ्रात लोगों ने आपस में समझौता कर लिया है। थाना प्रभारी ने फायरिंग से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें