फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बाइक काटने वाले दो शातिर भेजे जेल, चार को साठगांठ कर छोड़ा, टेंपो के पुर्जे बरामद

Fri, 10 Feb 2023 05:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

Meerut News : बाइक काटने वाले दो शातिर जेल भेजे गए हैं। वहीं चार को साठगांठ कर छोड़ दिया गया। आरोपियों के पास से टेंपो के पुर्जे बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सरधना में मोहल्ला इस्लामाबाद में चोरी की बाइक व टेंपो के पुर्जे बरामद होने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को जेल भेज दिया। वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस ने साठगांठ कर चार आरोपियों को हिरासत में लेने के बाद छोड़ दिया। मौके से छह युवकों को पकड़ा गया था। घटना के खुलासे में दो बाइक के पुर्जे दिखाए, अन्य वाहनों को हटा दिया गया।

विज्ञापन


क्षेत्र में आए दिन वाहनों की चोरी की घटनाएं हो रही हैं। मोहल्ला शेखान निवासी अनस पुत्र सलीम व पीरजादगान निवासी दानिश पुत्र जमालूदीन ने बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला इस्लामाबद में दो जगह छापा मारा। मौके से बाइकों व टेंपो का सामान बरामद किया था। कई दिन से आरोपी पक्ष केवल एक स्थान पर माल बरामद दिखाने की साठगांठ में लगे थे।

यह भी पढ़ें: UP: बहुत बहादुर थे दरोगा इंद्रजीत, फिर क्यों उजाड़ ली जिंदगी, उठ रहे बड़े सवाल, जल्द खुलेगा सुसाइड का असली राज
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत पचौरी ने बताया कि मौके से दो बाइकों के पुर्जे बरामद किए गए हैं। दो आरोपी शाहबाज पुत्र याकूब निवासी बुध बाजार व वसीम पुत्र यामीन निवासी मोहल्ला इस्लामाबाद को जेल भेजा गया है। आरोपियों से बाइकों के इंजन, चेसिस सहित 50 से अधिक पुर्जे बरामद किए हैं। सात बाइकों की चाबियां मिलीं। इसके आधार पर पुलिस गिरोह की जांच पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें: दरोगा सुसाइड मामला: घटना को सात घंटे तक छिपाते रहे परिजन, ऐसे खुला केस,आखिरी बार पत्नी के साथ दिखे थे इंद्रजीत

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें