फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्कशाप पर खडी स्कूल की दो बसें जलकर राख-फोटो-फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
वेल्ंिडग करते समय स्कूल की दो बसों में लगी आग
विज्ञापन

परतापुर/मेरठ। बिजली बंबा बाईपास स्थित वर्कशाप पर खड़ी स्कूल की दो बसों में वेल्डिंग करते समय चिंगारी से आग लग गई। वर्कशाप में मौजूद कर्मचारी जान बचाकर भाग खड़े हुए। आग से बाईपास पर अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

बिजली बंबा बाईपास स्थित भड़ाना फार्म हाउस के सामने लिसाड़ी गेट निवासी गुफरान की वर्कशाप है। शनिवार को दीवान पब्लिक स्कूल इंटरनेशनल की दो बस रिपेयर के लिए आई थी। रविवार दोपहर एक बस में वेल्डिंग का काम चल रहा था। इस दौरान बस में आग लग गई। कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग ने पास में खड़ी दूसरी बस को भी चपेट में ले लिया। सूचना पर एफएसओ परतापुर रविंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड ने आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक बस जल चुकी थीं। वर्कशाप कर्मचारियों ने बताया कि ऊपर से हाईटेंशन की लाइन जा रही है। बिजली की चिंगारी से बस में आग लगी है। जिसके बाद एफएसओ ने कहा कि लाइन तो सही है, आपस में तार भी टच नहीं हुए। जिसके बाद जांच की तो वेल्डिंग से आग लगने की बात सामने आई। दोनों बस सीएनजी की थीं। गनीमत रही कि सीएनजी का सिलिंडर आग की चपेट में नहीं आया। एफएसओ का कहना है कि वेल्डिंग करते समय बस में आग लगी है। यदि सीएनजी का सिलिंडर चपेट में आता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें