फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त व्यापार संघ की आम सभा आज, महामंत्री ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। संयुक्त व्यापार संघ में चल रहे घमासान के बीच अध्यक्ष नवीन गुप्ता द्वारा आज बुलाई गई आम सभा को महामंत्री अरुण वशिष्ठ और कोषाध्यक्ष पवन मित्तल ने असंवैधानिक करार दिया है। उन्होंने 696 संस्थाओं को व्हाट्सएप के जरिए संदेश भेजकर बैठक में शामिल न होने की सलाह दी है। उधर, नवीन गुप्ता ने भी चुनौती देते हुए कहा है कि अगर महामंत्री व कोषाध्यक्ष को विरोध जताना है तो सामने आएं।
विज्ञापन

महामंत्री का खेमा शुरू से ही नवीन गुप्ता की चुनाव संबंधित गतिविधियों का विरोध करता आ रहा है। 17 नवंबर की साधारण सभा रही या फिर उसमें घोषित हुआ चुनावी कार्यक्रम, सभी को उन्होंने असंवैधानिक करार दिया है। सोमवार को बुलाई गई आम सभा का भी अरुण वशिष्ठ गुट ने विरोध जता दिया है। इसको लेकर उनकी ओर से सभी 696 संस्थाओं को ई-संदेश भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि आमसभा बेहद महत्वपूर्ण होती है। इसमें तीन साल के आय और व्यय का संपूर्ण खर्च रखा जाता है। इसके लिए कोषाध्यक्ष और महामंत्री दोनों की जरूरत होती है। लेकिन उन्हें आमसभा में बुलाया ही नहीं गया।
कहा कि चुनाव अधिकारी की घोषणा कर दी गई जबकि इसमें भी महामंत्री की अनुमति बेहद जरूरी है। जिस तरह का माहौल बनाया गया है, उससे स्पष्ट होता है कि चुनाव अधिकारी केवल अध्यक्ष की कठपुतली हैं। अगर ऐसा नहीं है तो उनके मुद्दे को आमसभा में शामिल करते हुए उन्हें सूचित किया जाना चाहिए था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने सवाल उठाया कि अध्यक्ष सभा की अध्यक्षता करते तो महामंत्री संचालन। बिना महामंत्री के बैठक का संचालन कैसे होगा।
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष ने कहा, बैठक असंवैधानिक
कोषाध्यक्ष पवन मित्तल का भी कहना है कि महामंत्री, कोषाध्यक्ष और उपाध्यक्ष के बिना आमसभा संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि अभी वह कोषाध्यक्ष हैं। उनकी मौजूदगी में कोई अन्य व्यक्ति कैसे किसी की रसीद काट सकता है। यह पूरी तरह अनुचित है। आमसभा को असंवैधानिक कहा जाए तो कतई गलत नहीं होगा।
सूचना देने के बाद भी नहीं पहुंचे महामंत्री
अध्यक्ष ने महामंत्री के विरोध को गलत बताया है। उनका कहना है कि हर बैठक की नियमानुसार सूचना भेजी गई लेकिन महामंत्री और अन्य पदाधिकारी नहीं आये। रविवार को शारदा रोड पर बैठक रही, जिसमें 10 पदाधिकारियों ने शिरकत की। महामंत्री विरोध जताना चाहते हैं तो सभा में आएं। उन सहित सभी पदाधिकारियों को सूचना दे दी गई है। वरना आज व्यापारियों की उपस्थिति बता देगी कि वह किसके साथ हैं।
महामंत्री-कोषाध्यक्ष के बिना आम सभा गलत
महामंत्री ने कहा कि महामंत्री और कोषाध्यक्ष जैसे पदाधिकारियों की गैरमौजूदगी में आमसभा गलत है। अध्यक्ष ने उन सहित कई पदाधिकारियों को कोई निमंत्रण नहीं भेजा। उन्होंने एक व्यक्ति-एक वोट का मुद्दा उठाया था। इस मुद्दे को आमसभा के एजेंडे में शामिल किया जाए और सभी पदाधिकारियों को नियमानुसार बुलावा भेजा जाए।
बक्सर व्यापार संघ महामंत्री को नोटिस
नवीन गुप्ता ने मवाना रोड बक्सर व्यापार संघ महामंत्री अंकुश चौधरी को नोटिस भेजा है। आम सभा से ठीक एक दिन पहले भेजे गए इस नोटिस को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जाता है कि अंकुश चौधरी ने महामंत्री अरुण वशिष्ठ, उपाध्यक्ष कमल ठाकुर व सरदार दलजीत सिंह और व्यापारी नेता अरविंद मारवाड़ी के खिलाफ एमडीए में शिकायत की थी। व्यापार संघ संविधान के अनुसार यह पूरी तरह गलत था। जिस पर अरुण वशिष्ठ काफी समय से कार्रवाई की मांग उठा रहे थे। तब कार्रवाई नहीं की लेकिन अब एकाएक आम सभा से ठीक एक दिन पहले नोटिस की खानापूर्ति की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें