मवाना। गांव अमरगढ़ में फायरिंग करने की घटना के दो आरोपियों को पुलिस ने रिमांड पर लेकर उनकी निशानदेही पर दो तमंचे व कारतूस बरामद कर आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से वापस जेल भेज दिया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया ने बताया कि 24 जुलाई की सुबह 11 बजे के आसपास गांव अमरगढ़ में कुलदीप, ऋतिक व मुकुल निवासी गांव ऐंची खुर्द परीक्षितगढ़ जो सेविंग व बाल कटवाने के लिए परवेज की दुकान पर अमरगढ़ में आए थे। तभी आरोपी विनित, सौरभ, रीतिक, रविकांत निवासी खटकी व अन्य साथियों ने फायरिंग कर कुलदीप को घायल कर दिया था। इसमें हेम सिंह निवासी ऐंची खुर्द ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी सौरभ व ऋतिक ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था।
दोनों आरोपियों को पुलिस कस्टडी में रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक तमंचा 12 बोर, एक तमंचा 32 बोर व एक कारतूस बरामद किए।